ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SEBI नोटिस मामले पर Paytm का बयान, मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर कही ये बात

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने मीडिया में चल रही उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उसे मार्केट रेग्युलेटर सेबी से नया नोटिस मिला है. कंपनी को ये नोटिस सेबी ने उसके आईपीओ में अनियमिताओं के चलते भेजा है. पेटीएम ने शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी भेजकर सभी अनुमानों को खारिज कर दिया है.

पेटीएम का कहना है कि उसे सेबी से कोई नया नोटिस नहीं मिला है. उसे जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान सेबी की ओर से एक नोटिस भेजा गया था, जिसका जवाब वह हाल में अपने सालाना वित्तीय परिणामों में दे चुकी है.

पेटीएम ने खारिज की मीडिया रिपोर्ट्स

पेटीएम ब्रांड की मालिक वन97 कम्युनिकेशंस ने मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ये कोई नया डेवलपमेंट नहीं है. पेटीएम ने लिस्टेड कंपनी होने के नाते सभी जरूरी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया है. सेबी के नोटिस से जुड़ी सभी चिंताओं को उसने अपने फाइनेंशियल स्टेटमेंट में दूर करने की कोशिश की है.

सेबी के साथ लगातार बातचीत

पेटीएम का कहना है कि वह मार्केट रेग्युलेटर सेबी के साथ लगातार बातचीत करती है. इस मामले में वह और जानकारी भी जुटा रही है. कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि वह सेबी के सभी प्रासंगिक नियम-विनियम का पूरी तरह पालन करती है.

फाइनेंशियल रिजल्ट पर कोई असर नहीं

कंपनी ने ये भी साफ किया कि सेबी के नोटिस को लेकर जो चर्चा मीडिया में हो रही है. उसका असर कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही और अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय परिणामों पर बिलकुल भी नहीं पड़ेगा. कंपनी का कहना है कि सेबी के संबंधित नोटिस को लेकर वह खुद ही सक्रिय तौर पर काम कर रही है. इस बारे में पर्याप्त कानूनी सलाह लेने के बाद ही वह आगे कोई कर्रवाई करेगी.

पेटीएम देश की सबसे बड़ी़ फिनटेक कंपनियों में से एक है. कंपनी ने 2021 में अपना आईपीओ पेश किया था, जो उस समय तक देश का सबसे बड़ा 18,300 करोड़ रुपए था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.