ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए सारा खर्चा केंद्र सरकार उठाएगी 

नई दिल्ली । यूक्रेन में रूस के हमले के बीच फंसे नागरिकों के लिए राहत मिली है। मोदी सरकार उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए बड़ा अभियान चलाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में फैसला हुआ है। सभी विशेष उड़ानों का खर्च सरकार उठाएगी। यूक्रेन में हजारों की संख्या में मेडिकल स्टूडेंट्स और अन्य नागरिक फंसे हुए हैं। पड़ोसी देशों में सड़क मार्ग के रास्ते भारतीय नागरिकों को पहुंचाया जाएगा। वहां से उन्हें प्लेन के द्वारा स्वदेश लाया जाएगा। यूक्रेन के पड़ोसी देशों में संभावनाएं देखी जा रही हैं।
रिपोर्टों है, कि यूक्रेन में करीब 20,000 हजार भारतीय फंसे हैं,जो युद्ध के समय बंकरों में रह रहे हैं।इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस की बैठक की थी। भारत ने फंसे अपने नागरिकों को आश्वस्त किया है, कि छात्रों सहित यूक्रेन से सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सही-सलामत वापस लाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बताया कि पीएम मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कहा कि पूर्वी यूरोप के देश में भारतीयों की सुरक्षा और वहां से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश सचिव ने बताया, ‘पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक में कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा और यूक्रेन से उन्हें बाहर निकालना है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर भारत इससे जुड़े विभिन्न पक्षों के संपर्क में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.