ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेरे ऊपर है जिन्न…युवक ने मजार की दीवार को किया छतिग्रस्त, इलाके में तनाव

यूपी के अंबेडकर नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक दूसरे समुदाय के युवक ने अचानक मजार की दीवार पर पैर मारना शुरू कर दिया. उसकी इस हरकत को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. युवक ने मजार की दीवार में लगे संगमरमर की तख्ती को तोड़ दिया. हालांकि, एसपी की सक्रियता से युवक को काबू किया गया. कहा जा रहा है कि युवक के सिर पर जिन्न सवार हो गया था जिसके बाद उसने तोड़फोड़ की. पुलिस युवक को मानसिक रूप से बीमार बता रही है.

मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवापार में स्थित प्रसिद्ध दरगाह बाबा हक्कानी शाह की मज़ार का है. यहां मजार के सिरहाने लगी तख्ती को पैर से मार कर युवक ने नुकसान पहुंचाया. नुकसान पहुंचाने वाले युवक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से बीमार रहता है, उसकी दवा चल रही है.

बाबा हक्कानी शाह की मजार का मामला

तलवापार में प्रसिद्ध दरगाह बाबा हक्कानी शाह की मजार है. यहां गुरुवार को बाबा हक्कानी शाह की दरगाह में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ती है. गुरुवार की शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात युवक ने बाबा की मजार के सिरहाने लगी तख्ती पर पैर मारना शुरू कर दिया. इससे तख्ती क्षतिग्रस्त हो गई. युवक के तख्ती उखाड़ने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मजार की दीवार के टूटने की खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार और अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

आरोपी को देर रात किया गया गिरफ्तार

सीओ ने मौके पर मौजूद लोगों से बात की और माहौल को शांत कराया. पुलिस नें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मो. तमजीद पुत्र तौफीक निवासी धुरिहैय्या थाना अलीगंज के रूप में हुई है. पूछताछ में युवक ने बताया कि जब वह मजार के पास गया तो उसके सिर पर कुछ सवार हो गया था. एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया की युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक मानसिक रूप से बीमार रहता है. उसकी दवा चलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.