ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धमतरी में राइस मिल के मुंशी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 5 लाख 13 हजार रुपए की लूट करने वाले दो आरोपी को डेढ़ साल बाद धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुशील नायक ने मीडिया को जानकारी दी की बालक राम साहू कलारतराई निवासी जो एक राइस मिल तरसिवा में मुंशी का काम करता है जो दिनांक 25 जनवरी 2023 को रुपए लेकर राइस मिल से अपने निवास ग्राम कलारतराई जा रहा था। तभी ग्राम अमेठी मैदान के पास दो युवकों ने मुंशी बालक राम साहू के पास चलती गाड़ी से मुंशी के आंखों के ऊपर लाल मिर्च पाउडर डालकर और  सिर पर डंडे से वार कर स्कूटी की चाबी छीन कर और उसमें रखे 5 लाख 13 हजार की रकम को लेकर फरार हो गए थे।

वहीं प्रार्थी द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई थी, शिकायत के आधार पर थाना अर्जुनी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। लगातार पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, वहीं डेढ़ साल बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित पंसारी, 26 वर्ष,बनियापारा धमतरी निवासी, दूसरा आरोपी मयंक सोनी उम्र 26 वर्ष जो रायपुर निवासी बताया जा रहा है…जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.