जानलेवा गृहक्लेश… पति-पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह
भोपाल। पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाला घरेलू कलह गुरुवार को दोनों के लिए जानलेवा साबित हो गया। झगड़े के बाद पति और पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगा ली। इस सनसनीखेज घटना के समय दंपती के मासूम बच्चे दूसरे कमरे में दादी के पास थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच लगभग रोज ही झगड़ा होता था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.