ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाबालिग को मुर्गा बनाकर कूकड़ू कू बोलने को कहा… फिर लात घुसों से की पिटाई, वीडियो वायरल

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल में कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय की सिटी कोतवाली अंतर्गत एफसीआई गोदाम के समीप रहने वाले कुछ युवक अपने ही एक साथी नाबालिग युवक को गाड़ी में बैठा कर जंगल ले जाते हैं और फिर उसे वहां मुर्गा बनाते हैं, मुर्गा बनाने का वीडियो बनाया जाता है और मुर्गा बनने के बाद उसे कुकड़ू कू जैसी बांग देने के लिए कहा जाता है, जब नाबालिग कुकड़ू कू नहीं कर पता है, तो उसे लात और घूस मारे जाते हैं।आधा दर्जन युवक उसे पर टूट पड़ते हैं। इस पूरे मामले का वीडियो युवकों ने खुद बनाया है और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।

नाबालिग युवक के साथ युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई किस कारण से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वायरल वीडियो शहडोल सिटी कोतवाली अंतर्गत एफसीआई मोहल्ले का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद जांच की बातें कहीं है, वही अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस नाबालिग को पीटा जा रहा है। वह कौन है और जो युवक पीट रहे हैं। उनके नाम आदि क्या है? पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.