ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने करंज और केसिया का पौधा लगाया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज और केसिया के पौधे लगाए। खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत धार श्री वीरेंद्र सिंह बघेल तथा बी-अ-ह्यूमन संस्था के श्री जीतेन्द्रमणि शर्मा, श्री अटल बिहारी शर्मा तथा श्री रणवेश शर्मा साथ थे।

संस्था पिछले पाँच वर्षों से देश और प्रदेश के कई संगठनों के साथ मिलकर नैतिकता के भावों को लोगों तक पहुँचाने का काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए 2000 पौधे लगाए हैं। संस्था का युवा संगठन ग्रामीण स्तर पर लोगों को अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। बी-अ-हयूमन पर्यावरण, वृक्षा-रोपण, सुरक्षा और समाज से जुड़े सभी सामाजिक कर्त्तव्यों के लिए सदैव तत्पर रही है। संस्था का मानना है कि व्यक्ति के विचारों में मानवता होगी तो वो इस समाज, देश और दुनिया के सदैव हितैषी बनें रहेंगे।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.