ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नारकोटिक्स सेल को नशे के खिलाफ अभियान में एक बार फिर मिली कामयाबी

बिलासपुर । सिरगिट्टी पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने एक युवक से 750 नग प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप जब्त किया है। पुलिस ने जिस स्विफ्ट डिजायर से प्रतिबंधित दवा पकड़ी है उसे भी जब्त कर लिया है। दवा की कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए जब्त किए है।
नारकोटिक्स सेल को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने सफेद रंग की कार के डिक्की मे मादक द्रव्य कोडिन कफ सिरप छिपाकर नया बस स्टैण्ड से रायपुर की ओर जाने वाला है। मुखबीर के सूचना पर थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने योजना बनाकर नया बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग की डिजायर कार को पकडा जिसमे एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग. का रहने वाला बताया। उसके कब्जे मे रखे कुल 750 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद किया गया।
आरोपी से बारिकी से पूछताछ पर बताया कि नशे का सामान पार्सल मे मंगाकर आस-पास ब्रिकी करता है। आरोपी के कब्जे से 750 नग प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरफ एवं डिजायर कार जप्त कर एवं विधिवत् गिरफ्तार कर धारा सदर 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी.़ सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा साइबर सेल, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत थाना सिरगिट्टी आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय, देव भोषले एवं सुरेन्द्र पटेल की प्रमुख भूमिका रही। नाम आरोपी- अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा। सामग्री-कुल 750 नग प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप, डिजायर कार सीजी11एवाय 5273 जप्त की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.