ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र में फिर इंसानियत शर्मसार, दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण की खौफनाक घटना सामने आई है. आरोपी ने पहले मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना के बाद पूरे शहर में गुस्से का माहौल है. बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया. साथ ही शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. दो साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की यह घटना शुक्रवार को हुई. बच्ची दोपहर में अपने घर में खेल रही थी. उस वक्त आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया. और सुनसान जगह पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

बच्ची के माता-पिता को लगा गहरा सदमा

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. और इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दोपहर में गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची को असहनीय दर्द होने लगा और वह रोती हुई घर पहुंची.

बच्ची को रोता देख माता-पिता ने उससे कारण पूछा, लेकिन वह फिर भी रो रही थी. तब माता-पिता को लगा कि शायद बच्ची को कुछ हो गया है. दोनों अपनी बेटी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई है. इसके बाद बच्ची के माता-पिता को गहरा सदमा लगा. उन्होंने टिटवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड में भेजा

पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में कल आरोपी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने आरोपी को 6 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस आरोपी से पुछताछ कर आगे की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.