ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी ने भारतीय पैरालंपिक पदक विजेताओं से फोन पर की बात, कहा- भारत को गर्व है

प्रधानमंत्री हमेशा देश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते आए हैं. इस बार भी नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उनके खेल को सराहा. पीएम ने इस दौरान मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस से बात की. इस दौरान अवनि लेखरा प्रधानमंत्री के साथ फोन पर बात नहीं कर सकी थीं क्योंकि वो किसी और प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं. प्रधानमंत्री ने सभी पदक जीतने वालों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है.

खिलाड़ियों के साथ इस बातचीत के दौरान मोदी ने मनीष नरवाल से बात करते हुए पीएम ने कहा, ‘मनीष आप कैसे हैं? वहां की कोई खास बात बताना चाहेंगे’? इस पर मनीष नरवाल ने कहा, ‘सर, यहां मौसम काफी अच्छा है और भारतीय निशानेबाज काफी अच्छी मेहनत करके आए हैं. हम पिछली बार से ज्यादा पदक ही लेकर आएंगे. टीम में काफी खुशी का माहौल है. अवनि ने स्वर्ण से शुरुआत कराई है.’ इसके बाद पीएम मोदी ने शुभकानाएं देते हुए कहा, मनीष मेरी तरफ से आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई.

पीएम ने रुबीना फ्रांसिस से भी की बात

मोदी ने रुबीना फ्रांसिस से बात करते हुए उनके हाल जाने. इसके साथ ही रुबीना ने प्रधानंत्री से बातचीत के दौरान कहा, ‘सर हम अच्छे हैं और मैं पिछली बार सातवें स्थान पर रही थी और इस बार कांस्य लाने में सफल रही. मेरे लिए काफी चीजें बदली हैं. मुझे गर्व महसूस हो रहा है.’ पीएम मोदी ने कहा, आपको बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं. वहां जो अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके मुकाबले होने बाकी हैं उन्हें भी मेरी तरफ से शुभकामनाएं देना. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप मेरी तरफ से अवनि को बधाई देना. आगे उन्होंने कहा कि मैं मौका मिलते ही उनसे बात करूंगा. बहुत-बहुत धन्यवाद.

अवनि लेखरा ने गोल्ड से भरी भारत की झोली

भारत पेरिस पैरालंपिक में अब तक पांच पदक अपने नाम कर चुका हैं. इसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है. अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. बातचीत के दौरान पीएम की अवनि से बात नहीं हो पाई थी. क्योंकि इस वो किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गईं थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.