ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

UP: मथुरा में गिरा मकान…मलबे में दबा परिवार, 1 बच्चे की मौत; 4 जख्मी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हो गया. यहां गोविंद नगर की नई बस्ती में एक मकान भरभराकर गिर गया. मकान में सो रहा परिवार मलबे में दब गया. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों ने मलबा हटाया

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. मोहल्ले के लोग खुद मलबा हटाने लगे. मलबे से पांच घायलों को बाहर निकाला गया. अस्पताल ले जाने से पहले ही एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं, 4 अभी अस्पताल में भर्ती हैं. मकान मालिक का नाम जफ़र बताया जा रहा है.

पुलिस की एक टीम पहुंची

रात दो बजे से लेकर सुबह तक घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा. प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही. लोगों की मांग की है कि इस हादसे को लेकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए. हादसे के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है. पीड़ित परिवार के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद घायलों से भी घटना की जानकारी ली जाएगी.

जर्जर था मकान

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान सालों पुराना था. वह जर्जर हो चुका था. मकान के दीवार ईंटों से बने थे, जिनकी जुड़ाई मिट्टी से हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि बारिश की वजह से मकान और कमजोर हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.