ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैवलर में मारी जोरदार टक्कर, ट्रैवलर चालक की मौत,सवारियां घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां ट्रैवलर और मिनीट्रक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रैवलर में सवार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 स्थित छोंदे के पुल के पास का है।

 जहां ओरछा श्री राम राजा की नगरी से दर्शन करके मुरैना का व्यापारी परिवार लौट रहा था। तभी पुल के पास ट्रेवलर को साइड में खड़ी कर चालक पीछे के गेट को लॉक कर रहा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी, इस दौरान गेटलॉक कर रहे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रेवलर में सवार 7 लोग घायल हो गए, इसके बाद घटना की जैसे ही सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर ट्रक चालक भी रात का फायदा उठाते हुए ट्रक को लेकर फरार हो गया है। इसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.