ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिंड में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है,यह घटना मिहोना के लेनकापुरा की है। रविवार को युवक घर में पकड़ा गया था इसके बाद लड़की के घर वालों ने उसकी जमकर मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक का नाम जितेंद्र है और युवक साकेत नगर का रहने वाला था गांव में जब युवक को घर वाले पीट रहे थे तो ग्रामीणों को लगा कि कोई चोर है।

इसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने गंभीर हालात में युवक को रोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था यहां पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिहोना पुलिस ने युवक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जीतू के साथ जिस घर में मारपीट हुई है वह उसके दूर के रिश्तेदार हैं। जीतू के भाई का कहना है कि शनिवार की रात को जीतू को फोन आया था और फोन पर बात करते हुए घर से वह चला गया था जीतू लेनका पुरा पहुंचा और एक घर में गया यहां उसके साथ मारपीट की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.