ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैष्णो देवी रूट में कहां हुआ लैंड स्लाइड, अब किस रास्ते से भवन तक जा रहे भक्त?

जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है. इसकी वजह से पहाड़ों में लैंड स्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर भी एक जगह लैंड स्लाइड हुआ है. इसकी वजह से यात्रा थोड़े समय के लिए बाधित हुई है लेकिन पुराने ट्रैक से यात्रा को फिर जारी किया गया. हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है.

शुरुआती जानकारी मिली है कि यह लैंड स्लाइड वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पंक्षी मार्ग पर हुई है. मंदिर तक जाने के लिए यह नया रास्ता बनाया गया था, हालांकि इसके बाधित होने के बाद यहां से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है. इसकी जगह फिलहाल पुराने ट्रैक से यात्रा जारी है. पंक्षी हेलीपैड के पास ही लैंड स्लाइड हुआ है जिसकी वजह से यहां पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है.

पंक्षी हैलीपेड के पास हुआ हादसा

माता वैष्णो देवी तक जाने के लिए फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए दो ट्रैक ही खोले गए हैं जिनमें से एक पुराना ट्रैक है और दूसरे नया ट्रैक जिसे पंक्षी मार्ग के नाम से जानते हैं. पंक्षी मार्ग के ट्रैक पर हैलीपेड के पास ही लैंडस्लाइड हुआ है जिससे यह मार्ग प्रभावित हुआ है. फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है हालांकि भारी बारिश की वजह से मलबा हटाने के काम में और अधिक समय लग सकता है. लैंड स्लाइड के बाद रास्ते पर यात्रियों को रोका गया है और सतर्क रहने की अपील की गई है.

रोजाना पहुंचते हैं 40 हजार श्रद्धालु

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पूरे देश-दुनिया में सनातन में विश्वास रखने वाले लिए विशेष महत्व रखता है. इसी वजह से यहां पर रोजाना हजारों भक्तों का तांता लगता है. नवरात्रि में यह आंकड़ा लाखों में पहुंच जाता है. इन दिनों ंमाता वैष्णो देवी मंदिर में हर साल 40-50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं. यह संख्या सर्दियों के दिनों में घटकर 10-15 हजार तक रह जाती है लेकिन इससे कम भक्तों की संख्या वैष्णो देवी में बहुत कम ही देखी जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.