ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

NDA ही कराएगा जातीय जनगणना… RSS के बयान पर क्या बोले राजभर?

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा सुर्खियों में है. सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका मकसद कमजोर पिछड़ी जातियों को लाभ पहुंचाना होना चाहिए ना कि सिर्फ चुनिंदा जातियों को लाभ मिले.

राजभर समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने जो बात कही है. हम उसका समर्थन करते हैं. उन्होंने ये दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA गठबंधन ही जातीय जनगणना कराएगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ राजनीति के लिए ये मुद्दा उठा रहा है.

कमजोर जातियों को लाभ मिले

राजभर ने कहा कि जातीय जनगणना का मकसद पिछड़ी जातियों में जो कमजोर जातियां हैं, उनको लाभ पहुंचना होना चाहिए. वो जाति जो राजनीतिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई हैं, जिनकी जनसंख्या भी कम है, उन्हें कैसे लाभ पहुंचे ये मुख्य मुद्दा है. उन्होंने कुछ जातियों का नाम भी लिया जैसे की नाई, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट मल्लाह आदि और कहा कि ये ऐसी जाति हैं, जिनकी जनगणना होगी तब इनकी संख्या का पता चलेगा.

उन्होंने कहा कि इन जातियों की जनसंख्या कम है, इसलिए इन्हें वो सामाजिक न्याय नहीं मिल पाया है जो इन्हें मिलना चाहिए था और कहा कि आज तक यही होता रहा है की पिछड़ी जातियों में भी 8-10 ऐसी जातियां हैं, जिसको सामाजिक और राजनीति लाभ मिलता रहा है.

विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है

सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ राजनीति के लिए जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हैं. आज तक ये लोग पिछड़ी जातियों को इंसाफ नहीं दिला पाए. इन लोगों को जातीय जनगणना का ख्याल सिर्फ चुनाव के समय आता है.उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य न सिर्फ जातीय जनगणना है बल्कि इन जातियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देना है तथा उनको सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना है और ये सिर्फ जुमला नहीं है. हम इसे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा करके दिखाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.