ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अजित पवार गुट ने महायुति में बढ़ाई टेंशन, बीजेपी से मांगी 60 से ज्यादा सीटें

महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव इस साल अंत तक हो जाना है. तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. इसके चलते सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. लेकिन चुनाव की पृष्ठभूमि में महायुति में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 60 से ज्यादा सीटों की मांग की है. एनसीपी अजित पवार गुट की ओर से बताया गया है कि उनकी पार्टी इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का माद्दा रखती हैं. पूरे मसले पर हाल ही में अजित पवार गुट की आंतरिक बैठक हुई.

सूत्रों के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल के आवास पर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में महायुति में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई. एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात के बाद यह अजित पवार गुट की आंतरिक बैठक थी. इस बैठक में अजित पवार गुट के नेताओं ने 60 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि अजित पवार को 60 से 65 सीटें मिलने पर महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर असंतोष है.

महायुति बनाम महा विकास अघाड़ी

लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में महायुति बनाम महा विकास अघाड़ी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. इसी के चलते दोनों पार्टियां फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर चर्चा करती नजर आ रही हैं. सूत्रों ने जानकारी दी है कि एनसीपी अब महायुति में 60 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. एनसीपी के पास फिलहाल 54 विधायक हैं. अजित पवार ने ये भी दावा किया है कि एक सभा में कांग्रेस के तीन विधायक और तीन निर्दलीय विधायक उनके साथ थे.

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के हीरामन खोसकर, जीशान सिद्दकी और सुलभा खोडके जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे. अजित पवार ने कहा था कि शेकाप के निर्दलीय विधायक देवेंद्र भुयार, संजय मामा शिंदे और श्यामसुंदर शिंदे भी उनके साथ हैं. इसलिए कहा जा रहा था कि अजित पवार 60 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

विधानसभा की सीटों का बंटवारा जारी

जानकारी के मुताबिक बीजेपी आधी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है. यानी बीजेपी 288 में से 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसलिए महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर फिलहाल मंथन चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.