ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आ रहा Micromax का धमाकेदार स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स ने कुछ दिन पहले अपने नए स्मार्टफोन Micromax In Note 2 को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी एक बार फिर से अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी आजकल अपने नए स्मार्टफोन Micromax In 2c को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के मॉनिकर को गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज के डेटाबेस में देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है।

 पिछले साल जून में गीकबेंच पर दिखा था फोनमाइक्रोमैक्स के इस अपकमिंग फोन को गीकबेंच पर पिछले साल जून में ही देखा गया था। इसमें इस कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 4जीबी रैम के साथ Unisoc T610 प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करेगा। गीकबेंच के सिंगर-कोर टेस्ट में फोन को 347 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1127 अंक मिले थे।

पिछले महीने लॉन्च हुआ था माइक्रोमैक्स इन नोट 2कंपनी ने पिछले महीने भारत में माइक्रोमैक्स इन नोट 2 को लॉन्च किया था। इस फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कंपनी चार रियर कैमरे दे रही है। इसमें 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट मिलेगा। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.