ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस का मिशन कश्मीर! रामबन और अनंतनाग में आज राहुल गांधी की रैलियां, जानें पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी बुधवार यानी आज से अपने मिशन कश्मीर की शुरुआत कर रही है. कांग्रेस नेता और पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो रैलियां करेंगे. राहुल गांधी आज रामबन और अनंतनाग जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 18 सितंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला रही है. पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें राहुल, सोनिया और प्रियंका समेत 40 लोगों के नाम हैं.

राहुल का जम्मू-कश्मीर दौरा

राहुल गांधी आज पूरा दिन कश्मीर में ही बिताएंगे. दिल्ली से जम्मू पहुंचने के बाद वह विमान से रामबन जिले के गुल में पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे उन्हें रैली संबोधित करनी है. वह बनिहाल से चुनाव लड़ रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी के लिए प्रचार करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 1 बजे अनंतनाग जिले के डुरु जाएंगे, जहां वह कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मंत्री गुलाल अहमद मीर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम को वह दिल्ली लौट आएंगे.

तीन चरणों में होंगे चुनाव

जम्मू और कश्मीर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे. 18 सितंबर को पहले चरण का चुनाव है, 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव होगा. 90 सीटों वाली इस विधानसभा में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. एक लंबे अंतराल के बाद दोनों दल चुनाव पूर्व गठबंधन करके चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसमें से 32 सीटों पर कांग्रेस और 51 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस चुनाव लड़ रही हैं. 2 सीटें सहयोगी दल को दी गई हैं, जबकि 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी.

इस गठबंधन का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है, जिससे उम्मीद है कि वह पहली बार अपने दम पर सत्ता में आ सकती है. धारा 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हो रहे इस चुनाव को जितने के लिए सभी दल पूरी ताकत लगा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.