ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार्यभार प्रबंधन के कारण आरसीबी की कप्तानी छोड़ी : विराट 

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ने के कारण बताये हैं। विराट के अनुसार उन्होंने स्वयं के लिए कुछ समय निकालने और कार्यभार प्रबंधन के कारण आरसीबी की कप्तानी छोड़ी है। कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बारे में कहा, ‘मैं उन लोगों में शामिल नहीं हूं जो चीजों को पकड़े रखना चाहते हैं। यहां तक ​​​​कि यदि मुझे पता है कि मैं बहुत कुछ कर सकता हूं, पर अगर मैं प्रक्रिया का आनंद नहीं ले रहा हूं तो फिर मैं वह काम नहीं करूंगा।’ इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि लोगों के लिए यह समझना बहुत मुश्किल होता है कि जब कोई क्रिकेटर इस तरह का फैसला करता है तो वह क्या सोच रहा होता है। अपना 100वां टेस्ट खेलने की तैयारी में लगे कोहली ने कहा, ‘लोग जब तक आपकी स्थिति में न हों उनके लिए आपके फैसले को समझना बहुत मुश्किल होता है। लोगों की अपनी अपेक्षाएं होती है। वे कहते हैं ओह यह कैसे हुआ, हम हैरान हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें हैरान होने जैसी कोई बात नहीं है। मैं लोगों को समझाता हूं कि मुझे अपने लिए भी कुछ समय चाहिए और मैं कार्यभार प्रबंधन चाहता था और बात वहीं पर खत्म हो जाती है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.