ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खरगोन के ग्राम बागोद में झाड़ियों में मिला नवजात, मुंह पर लिपटा था पॉलिथीन

खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के ग्राम बागोद में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी मां द्वारा एक दिन के नवजात को झाड़ियों में फेक दिया गया। यही नहीं हद तो तब पार हुई जब नवजात के सिर व मुंह पर पॉलिथिन की थैली लिपटा दी गई। घटना बुधवार की सुबह करीब 9 बजे के आस पास ग्राम बागोद के शासकीय अस्पताल के समीप झाड़ियों की है। जहां से पशु चराने वाले व्यक्ति ने नवजात के रोने की आवाज सुनी वैसे ही आस पास ग्रामीणों को बच्चे के झाड़ियों में होने की जानकारी दी।

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, तुरंत नवजात को उठा कर नवजात के सिर व मुंह से पॉलिथिन थैली निकलकर शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टर महेंद्र ओसवाल ने तत्काल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल खरगोन रैफर किया। डॉक्टर ओसवाल ने बताया कि नवजात पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उसके स्वास्थ्य को देखते हुए उसे जिला अस्पताल खरगोन रैफर किया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच कर रही है, इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.