ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जुमे पर छुट्टी, लेकिन प्रार्थना में हाथ भी नहीं जोड़ने देते… कॉलेज में हंगामे पर क्या बोले प्रिंसिपल?

उत्तर प्रदेश के गजरौला के एक इंटर कॉलेज में अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जुमे पर तो दोपहर में छुट्टी कर देते हैं, लेकिन रोज सुबह होने वाली प्रार्थना सभा में किसी को हाथ नहीं जोड़ने देते. यही नहीं, उन्होंने आदेश कर दिया है कि कोई भी छात्र कलावा पहन कर स्कूल नहीं आएगा. पिछले दिनों तो उन्होंने छात्राओं के हाथ में बंधा कलावा कैंची से कटवा दिया था. जानकारी होने पर बजरंग दल व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज में जमकर हंगामा किया.

मामला मंडी समिति रोड स्थित पियर्स चढ्डा इंटर कालेज का है. हिन्दू संगठनों का आरोप है कि इस कॉलेज के प्रिंसिपल मुस्लिम हैं और वह हिन्दू छात्रों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं. यही नहीं, वह कालेज में कलावा व तिलक लगाकर आने पर आपत्ति करते हैं. आरोप है कि वह प्रत्येक शुक्रवार को नमाज के लिए 12 बजे तो सभी छात्रों का अवकाश कर देते हैं, लेकिन रोज सुबह होने वाली प्रार्थना सभा में किसी को हाथ नहीं जोड़ने देते.

कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा

इस इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रिंसिपल के इस व्यवहार की जानकारी बजरंग दल के विद्यार्थी प्रमुख पीयूष सिंह व एबीवीपी के नगराध्यक्ष हिमांशु चौहान को दी. इसके बाद हिन्दू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार को कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों के साथ ही हिन्दू संगठन के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया.

लिखित में हुआ समझौता

इस दौरान पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल मोहसीन अली को भी बुलाया और उनसे पूछताछ की. उन्होंने बताया कि हाल ही में यह स्कूल उन्होंने ठेके पर लिया और पहले से चली आ रही परंपरा में उन्होंने कोई छेड़छाड़ नहीं किया है. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक लिखित समझौता हुआ. इसमें तय किया गया कि अब जुमे को छुट्टी नहीं होगी. इसके अलावा किसी भी छात्र को कलावा पहनने से रोका नहीं जाएगा. इसके बाद छात्र और हिन्दू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन बंद कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.