ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का परंपरागत रूप से निकलेगा चल समारोह

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आगामी 17 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का चल समारोह परंपरागत रूप से निकाला जाएगा। इस चल समारोह में झांकियां निकाली जाएंगी, इंदौर में निकलने वाली इस परम्परागत झांकियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे,यही नहीं पूरी रात निकलने वाले इस झांकियों के कारवां को देखने के लिए शहर ही नहीं पूरे प्रदेश से लोग पहुंचेंगे, इस चल समारोह को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो इस आयोजन में जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तो वहीं पूरे  झांकी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

 इसके साथ ही मार्ग को दुरुस्त करने के अलावा यहां अतिरिक्त लाईट भी लगाईं जा रही हैं। इसके अलावा जल्द ही एक बैठक के माध्यम से झाकियों के क्रम को लेकर भी चर्चा की जाएगी, कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ़ किया है की झांकी का रुट पारंपरिक ही रहेगा, जल्द ही इस रूट का दौरा सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर किया जाएगा।

 बता दें की इंदौर में झांकियों की यह परंपरा करीब 100 वर्ष पुरानी है, होलकर साम्राज्य के समय जब शहर में कपड़ा मिल हुआ करती थी तब से मिल के कर्मचारी झांकी का निर्माण कर रहे हैं, समय के साथ शहर से मिल जरुर बंद हो गई हो गई, लेकिन शहर की परम्परा आज भी कायम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.