ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मप्र में किसान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, एमएसपी बढ़ाने की मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन की तैयारी

 भोपाल। मध्य प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिला हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस पार्टी अब किसानों के मुद्दों को लेकर किसान संगठनों के साथ सड़क पर उतरने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में 20 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश भर में किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है।

इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता किसानों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे।

कांग्रेस किसानों के लिए सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपये, गेहूं 2,700 रुपये और धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदने की मांग कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का भाजपा सरकार का वादा झूठा है और यह प्रदेश के किसानों ने देख लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.