ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिर पर मुकुट, हाथ में चक्र और लाल धोती… दिखी लालबाग के राजा की पहली झलक

यूं तो गणेश उत्सव का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास तरीके से मनाए जाने के लिए जाना जाता है. यहां के लालबाग राजा की पूजा काफी प्रचलित है. यहां के मुखदर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस बार लालबाग के राजा की पहली तस्वीर सामने आई है. इसबार उनका मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लालबाग राजा के मुकुट को 16 करोड़ रुपए का बनाया गया है.

इस बार गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से शुरू होनी हैं, इसलिए यहां तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. अद्भुत पांडाल को सजाया जा चुका है. और बप्पा की मूर्ति की पहली झलक भी सामने आ गया है. हाथ में चक्र और मस्तक पर त्रिशूल के आकार का तिलक लगाए हुए बप्पा भक्तों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी हैं. सोने आभूषणों से बप्पा को सजाया गया है.

मलमली वस्त्र में बप्पा का अद्भुत दृश्य

लालबाग के बप्पा ने मरून कलर के मलमली वस्त्र धारण किए हुए हैं. उनके वस्त्रों की सुंदरता को बढ़ाती हुई, तीन रंगों में बनाई गई माला को पहने हुए बप्पा का रूप दिव्य दिखाई दे रहा है. लालबाग के राजा का चक्र भी काफी सुंदर है, जिसे दो रंगों के इस्तेमाल से बनाया गया है.

फायर ब्रिगेड की मुफ्त सुविधा

लालबाग के राजा के लिए इस साल फायर ब्रिगेड ने भी बोर्ड को अपनी सेवाएं मुफ्त देने का फैसला किया है. लालबाग के राजा के माध्यम से कई सामाजिक कार्य भी किये जाते हैं जैसे कि लाइब्रेरी, अस्पतालों में करोड़ों रुपए दान किए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.