ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाबालिग बहनों को किडनेप किया, 40 दिन तक करते रहे गैंगरेप: पुलिस ने ऐसे ढूंढा

राजस्थान में अगवा करने के बाद दो नाबालिग बहनों के साथ करीब 40 दिनों तक गैंगरेप किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपियों को गिरफ्तारी और मासूम बच्चियों के परिवारवालों को सहायता दिलाने के लिए पुलिस थाने के सामने स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा भी किया. दोनों ही बच्चियां जुलाई के महीने में लापता हो गई थी. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र का है. जहां पर 19 जुलाई को दो नाबालिग बहनें जिनकी उम्र महज 12 और 14 साल है अपनी मां के साथ स्कूल गई थीं. स्कूल के बाद जब दोनों नाबालिग बाहर निकली तो अज्ञात आरोपी इन्हें बहसा-फुसलाकर अपने साथ ले गए. परिजनों ने दोनों लड़कियों को ढूंढने की खूब कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली. जिसके बाद 20 जुलाई को पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया.

इस पूरे मामले की जांच एएसआई रणवीरसिंह को सौंपी गई. पुलिस टीम ने लगातार जांच की और करीब 40 दिनों बाद दोनों बहनों को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया है. एसपी विकास सांगवान ने कहा कि सांगरिया थाना क्षेत्र की दो लड़कियों को उन्ही के गांव का रहने वाला कुलदीप नाम का शख्स अपने साथ बठिंडा ले गया था. जहां कुलदीप का संपर्क संदीप नाम के लड़के से हुआ. इसके बाद दोनों लड़कियों को लेकर कुलदीप हरियाणा के आदमपुर पहुंच गया. जहां उसकी मुलाकात संदीप से हुई.

40 दिन तक किया गैंगरेप

इन दोनों लड़कों ने आदमपुर में एक कमरा किराए पर लिया और दोनों लड़कियों को अपने साथ वहीं पर रखा और उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे. लड़कियों के बयान के मुताबिक किराए के कमरे में संदीप और कुलदीप के पहचान के 7-8 लड़के भी आए जिन्होंने दोनों नाबालिगों के साथ रेप किया. करीब एक महीने तक दोनों लड़कियों के साथ हैवानियत होती रही जिसके बाद पुलिस को दोनों का पता चल सका.

दोनों नाबालिगों को परिवार को सौंपा

पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लड़कियों को बचाकर पहले हॉस्पिटल भेजा जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया और इसके बाद उन्हें घर भेजा गया है. एक लड़की के बयान पुलिस दर्ज कर चुकी है जबकि दूसरी के बयान अभी होना है. पुलिस ने प्रतिकार योजना के तहत पीड़ित परिवार को सहायता भी दिलाई है. फिलहाल कुलदीप और संदीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. वहीं अन्य आरोपियों को तलाश भी की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.