ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोलकाता रेप मर्डर केस: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का खुला नया राज, अब मिला आलीशान बंगला

कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. अब इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रही है. शुक्रवार को ईडी की छापेमारी के दौरान राज्य के दक्षिण 24 परगना जिला के कैनिंग में संदीप घोष का एक बंगला मिला. ईडी ने इस बंगले पर हिरासत में लिये गये प्रसून चटर्जी के साथ रेड किया. करोड़ों की लागत से यह बंगला बनाया गया है.

कैनिंग-2 ब्लॉक के घुटियारी शरीफ के नारायणपुर मौजा में कई सौ बीघे खाली जमीन के बीच हरे रंग का दो मंजिला बंगला बनाया गया है. बंगले के ऊपर ‘संगीतसंदीप विला’ लिखा हुआ है. बंगला लंबी बॉन्ड्री वॉल से घिरा हुआ है. कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि यह बंगला संदीप घोष का है. वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘डॉक्टर बाबू’ को भी इस बंगले में आते हुए देखते हैं.

दो बीघे जमीन पर बनाया गया है बंगला

संदीप घोष की पत्नी का नाम संगीता घोष है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, संदीप घोष ने बंगले का नाम अपनी पत्नी और खुद के नाम पर रखा है. बंगले और आसपास के इलाके में सैकड़ों बीघे जमीन है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एक निजी कंपनी जमीन को कई प्लॉटों में बांटकर बेच रही है.

कंपनी ने ही दो बीघे जमीन पर बंगला बनाया था, जिसे बाद में संदीप घोष ने खरीद लिया. बंगले के बगल में कुछ बीघे जमीन पर कुछ स्थानीय युवकों ने फार्म हाउस बना लिया है.

संदीप घोष को सीबीआई ने किया है अरेस्ट

आरजी कर अस्पताल भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने पिछले सोमवार को संदीप घोष को गिरफ्तार किया था. अलीपुर की एक विशेष अदालत ने संदीप को आठ दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया. ईडी ने शुक्रवार सुबह संदीप घोष के बेलेघाटा स्थित घर पर छापेमारी कर तलाशी अभियान शुरू किया. माना जा रहा है कि यह केंद्रीय जांच एजेंसी इस बार भी वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच करने जा रही है.

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद विभिन्न हलकों में तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. जांच की कमान संभालने के बाद सीबीआई ने कई बार पूछताछ की थी. आरजी कर के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने संदीप पर अस्पताल के कई मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. उसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच और फिर बाद में ईडी जांच का आदेश दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.