ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणेश चतुर्थी पर इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये रही RBI की लिस्ट

आज से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो रहा है. देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. महाराष्ट्र से लेकर गुजरात में इसका काफी महत्त्व है. ऐसे में इस मौके पर तमाम जगहों पर बैंक बंद रहते हैं और कामकाज नहीं होता है. आज भी कई जगह बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपने कोई बैंक का आज के लिए पेंडिंग रखा है बैंक विजिट करने से पहले एक बार ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपके शहर में भी तो बैंक बंद नहीं है.

बैंक की छुट्टियां रिजर्व बैंक हर महीने जारी करता है. RBI के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर पूरे भारत में छुट्टी नहीं होगी, लेकिन तमाम जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. RBI Bank Holidays Calendar के मुताबिक गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई, नागपुर, पणजी, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, देश के बाकि राज्यों में बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा.

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

सितंबर के महीने में छुट्टियों की भरमार है. इस बार देश के तमाम हिस्सों में 10 या 12 दिन नहीं बल्कि 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.

  • 1 सितंबर: रविवार
  • 4 सितंबर: तिरुभव तिथि ऑफ श्रीमंता शंकरदेवा (गुवाहाटी)
  • 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी
  • 8 सितंबर: रविवार
  • 14 सितंबर: दूसरा शनिवार, फर्स्ट ओणम (कोची, रांची और तिरुवनंतपुरम)
  • 15 सितंबर: रविवार
  • 16 सितंबर: बारावफात
  • 17 सितंबर: मिलाद-उन-नबी (गंगटोक और रायपुर)
  • 18 सितंबर: पंग-लहबसोल (गंगटोक)
  • 20 सितंबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू और श्रीनगर)
  • 22 सितंबर: रविवार
  • 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोची और तिरुवनंतपुरम)
  • 23 सितंबर: महाराजा हरिसिंह जी जन्मदिवस (जम्मू और श्रीनगर)
  • 28 सितंबर: चौथा शनिवार
  • 29 सितंबर: रविवार

अलग-अलग होती है छुट्टी

बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक जैसी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है. बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.