ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, एक कार ट्रक में घुस गई और इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर घायल हैं सभी को लटेरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन कर राजस्थान जा रहे थे ,अज्ञात ट्रक से कार की टक्कर हो गई। यह घटना लटेरी पेट्रोल पंप के पास की है कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और कार से शवों को बाहर निकाला गया कार में सात महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे दो महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है। पांच महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लटेरी थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और रास्ते में बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए रुके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.