ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला कार्यकारिणी भंग होने पर कमलनाथ पर गृहमंत्री ने ली चुटकी, कहा-खराब इंजन है और डिब्बे बदल रहे हैं

भोपाल । गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकारिणी भंग होने पर कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए कहा खराबी इंजन में और डिब्बे को बदला जा रहा है। ऐसा करने से कांग्रेस में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। कमलनाथ खुद दो-दो पद लेकर बैठे हुए हैं वह उसको छोड़ें। बाद में उन्होंने इसे फिर कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला बताया।
रोजगार के मामले पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कांग्रेस ने 15 महीने में एक भी नौकरी नहीं दी। और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर 4 हजार प्रतिमाह के हिसाब से 15 महीने की सरकार में 60 हजार देना था। लेकिन 60 पैसे भी नहीं दिए। कांग्रेस पार्टी लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी है। 2023 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर गृहमंत्री ने कहा पूर्व में भी कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था। जोड़ तोड़ कर सरकार बनाई थी। किसी का दिल था, किसी का लीवर था, किसी की किडनी थी, किसी का हाथ पैर था साल भर में यह हुआ इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.