ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राहत, रेलवे ने मंजूर किया इस्तीफा

भारतीय रेलवे ने सोमवार को विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा मंजूर कर लिया. शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों पहलवानों ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने जुलाना से विनेश को हरियाणा विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया जबकि बजरंग पूनिया को अपने किसान विंग में शामिल किया.

इस्तीफा मंजूर होने से विनेश फोगाट को बड़ी राहत मिली है. अब उनके चुनाव लड़ने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. अगर उनका इस्तीफा मंजूर न होता तो विनेश फोगाट के चुनाव के दंगल में उतरने पर सकंट आ सकता था.कानून कहता है कि अगर कोई शख्स किसी सरकारी पद पर बैठा है और अगर वो चुनाव लड़ना चाहता है तो सबसे पहले उसे इस्तीफा देकर विभाग से एनओसी लेनी पड़ती है.

नामांकन के वक्त एनओसी को भी डॉक्यूमेंट में लगाना पड़ता है तभी रिटर्निंग ऑफिसर आवेदन को स्वीकार करेगा. हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन चल रहे हैं. इसकी आखिरी तारीख 12 सितंबर है, जिससे ठीक पहले विनेश फोगाट के लिए ये राहत की खबर है.

विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट

कांग्रेस ने विनेश फोगाट को उनकी ससुराल जुलाना से टिकट दिया है. जुलाना सीट पर कांग्रेस लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही है. कांग्रेस को इस सीट पर आखिरी बार 2005 में जीत मिली थी. पार्टी की गिरती साख को संवारने के लिए पार्टी ने विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है. विनेश का मुकाबला मौजूदा जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक अमरजीत ढांडा से होगा.

2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने जीत हासिल की थी. अमरजीत ढांडा ने बीजेपी के परमिंदर सिंह ढुल को 24,193 हजार वोटों से हराया था. ढांडा को 61,942 वोट मिले थे जबकि ढुल 37,749 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.