ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोलकाता केस के पीड़ित परिवार से ममता बनर्जी ने मांगा सबूत, पैसे के ऑफर का लगा था आरोप

कोलकाता के रेप और मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पीड़ित परिवार को चुनौती दी है कि वह सूबत दिखाए कि उनसे कब और कहां पैसे देने की बात कही गई है.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘पीड़ित परिवार सबूत पेश करे कि मैंने पैसों की बात कहां की है. यह ड्रामा और प्रोपेगेंडा है. दरअसल, ट्रेनी महिला डॉक्टर के पीड़ित परिवार ने कोलकात पुलिस पर आरोप लगाए थे और कहा था कि कहा था जिस समय उनकी बेटी का शव उनके सामने रखा था उस समय एक पुलिस अधिकारी ने पैसों की पेशकश की थी.

पीड़िता के माता-पिता का कहना था कि वह शव को सुरक्षित रखना चाहते थे, लेकिन उनके ऊपर बहुत प्रेशर डाला गया. सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने उनको घेर कर रखा था. ऐसी स्थिति पैदा की गई, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए मजबूरी में तैयार होना पड़ा. जल्दबाजी में सबकुछ किया गया, यहां तक की परिवार से अंतिम संस्कार के पैसे नहीं लिए गए. कुल पुलिसवालों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की गई, जिस उन्होंने फाड़कर फेंक दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.