ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सागर में बारिश से हाहाकार, बरारू गांव में गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला, अलग-अलग जगह बहे दो व्यक्ति

 सागर : सागर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिले में पिछले 24 घंटों में 5.6 इंच औसत बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शाहगढ़ में 300 मिमी यानी 12 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश से शाहगढ़ क्षेत्र के नाले और नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा बंडा-बटियागढ़ मार्ग पर केरबना के पुल के ऊपर पानी आ गया। जिससे आवागमन बाधित हुआ है। धसान नदी भी उफान पर है। बहरोल-बांदरी मार्ग बंद हो गया है।

सागर में रातभर रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। इससे बरारू गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस मकान में दो भाइयों का 12 सदस्यों का परिवार रहता है। मकान का अगला हिस्सा सुबह तेज बारिश में गिर गया। गनीमत रही कि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वहीं बंडा के रामपुरा गांव में नदी में बाढ़ आने की वजह से एक वृद्ध बह गया, जिसे एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर करीब 1 घंटे बाद निकाला। वहीं सुनार नदी में बाढ़ आने की वजह से गढ़ाकोटा में भी एक व्यक्ति बह गया, जिसे समय रहते बचा लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.