ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मलाइका अरोड़ा के पिता की कैसे हुई मौत? मुंबई पुलिस ने क्या कुछ बताया

बुधवार की सुबह फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान और गमगीन कर देने वाली खबर आई. एक्ट्रेस और अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया. इस खबर के मिलते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. तुरंत अरबाज़ मलाइका के पिता के घर पहुंचे. इसके बाद रिश्तेदारों और करीबियों का वहां तांता लग गया. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर की बालकनी से कूदकर जान दे दी है. अब पूरे मामले पर मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रोशन ने इस पूरी घटना पर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “अनिल अरोड़ा का शव मिला है. वो इस बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर रहा करते थे. हमारी टीम यहां है और हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं.” इस दौरान क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने कहा कि वो इस केस के हर ऐंगल की विस्तार से जांच कर रहे हैं. हमारी टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत कैसे हुई? इस बारे में राज तिलक रोशन ने कहा, “हम हर चीज़ की विस्तार से जांच कर रहे हैं. पहली नज़र में ये सुसाइड का मामला लग रहा है. हम इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं.”

मलाइका और अमृता पहुंचीं घर

पिता के मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा आनन-फानन में घर पहुंचीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जब उन्हें खबर मिली वो उस वक्त पुणे में थीं. अमृता अरोड़ा भी अपने पति के साथ पिता के घर पहुंचीं. अनिल अरोड़ा के घर पहुंचना वालों में मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज़ खान भी शामिल रहे. अरबाज़ ही खान परिवार से सबसे पहले वहां पहुंचे.

कब हुई ये घटना?

रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है. जिस वक्त ये घटना हुई अनिल अरोड़ा के घर पर उनके नौकर के अलावा कोई और नहीं था. अनिल की दो बेटियां हैं, मलाइका और अमृता. पर दोनों ही अलग रहती हैं. मलाइका के माता-पिता का सालों पहले ही तलाक हो गया था. हालांकि उनके अपनी पूर्व पत्नी से रिश्ते अच्छे बताए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.