ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्... PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा कल, विश्वकर्मा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, महिलाओं और युवाओं को देंगे बड़... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू राहुल गांधी को धमकी देने पर बिफरी कांग्रेस, महाराष्ट्र में किया प्रदर्शन, कहा-डर गई है BJP पहले महिला की पिटाई की, फिर चूहे मारने वाली दवा पिलाई… दहेज के लिए ससुराल वाले बने हैवान मामला जेपीसी में है तो गृह मंत्री वक्फ संशोधन बिल पर बाहर बयान क्यों दे रहे हैं? बैठक में ओवैसी और स... राजनीतिक दल ने नहीं पूरा किया चुनावी वादा तो क्या ECI लेगा एक्शन? BJP-कांग्रेस ने जारी किए घोषणा पत्... महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले कोलकाता रेप केस: RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर एक्शन, रद्द किया गया रजिस्ट्रेशन कुछ वोटों के लिए कांग्रेस आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है… कटरा में बोले पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने लगाई जनअदालत, दो ग्रामीणों को सुनाई मौत की सजा, फंदे से लटकाकर ली जान

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने जनअदालत में दो ग्रामीणों को फांसी की सजा सुनाई। वहीं तीसरे को रिहा कर दिया गया। दोनों को सजा सुनाने के बाद नक्सलियों ने मार गिराया। दोनों ग्रामीणों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई थी। जनअदालत में जप्पेमरका के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाकर कर हत्या कर दी गई। जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में अध्यनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.