ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले ट्रेनिंग आर्मी अधिकारी को बंधक बनाकर गलत हरकत करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

इंदौर : इंदौर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर बडगोंदा थाना क्षेत्र में देर रात ट्रेनिंग आर्मी अधिकारियों को बंधक बनाकर उनकी एक महिला मित्र के साथ गलत हरकत करने के साथ ही 10 लाख रुपए की डिमांड भी की गई। मामले की जानकारी लगते ही बडगोंदा पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

इस पूरे मामले में ग्रामीण एसपी हीतिका वास्केल ने बताया कि देर रात बडगोंदा थाना क्षेत्र में महू के आर्मी क्षेत्र में रहने वाले दो ट्रेनिंग आर्मी अधिकारी अपनी दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट पर घूमने गए थे। इसी दौरान वहां पर कुछ बदमाश आए और उन्होंने आर्मी अधिकारियों के साथ मारपीट कर उनके साथ मौजूद महिला को के साथ छेड़छाड़ की और गलत हरकत की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इस दौरान एक आर्मी अधिकारी और एक महिला को बंधक बनाकर दूसरे आर्मी अधिकारी और महिला को छोड़कर 10 लाख रुपए की डिमांड की। साथ ही यह भी धमकी दी कि यदि तुम समय पर पैसे लेकर नहीं आए तो इन दोनों को जान से खत्म कर देंगे।

इसके बाद बदमाशों ने जिन आर्मी अधिकारी और महिला मित्र को बंधक बनाया था उस महिला के साथ गलत हरकत की। इसकी जानकारी भी पुलिस को बंधक बनाए हुए आर्मी अधिकारी द्वारा ही दी गई है जिसके चलते पुलिस ने इस पूरे मामले में दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पूरे मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने 10 मेंबरों की टीम आरोपियों की धर पकड़ में लगाई और तकरीबन 7 से 8 घंटे की मशक्कत के बाद इस पूरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ में लिया जबकि चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.