ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पं. खुशीलाल चिकित्सालय परिसर में बनेगा कंट्रोल रूम, कैमरे से 24 घंटे रखी जाएगी नजर

 भोपाल। राजधानी में स्थित पंडित खुशीलाल आयुष, यूनानी और होम्योपैथी अस्पताल परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से कैमरों के जरिए पूरे परिसर पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। यह आदेश बुधवार को परिसर के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त संजीव सिंह ने दिए।

उन्होंने कहा कि परिसर स्थित आयुष, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सालय, महाविद्यालय और छात्रावासों में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएं। बाउंड्रीवाल का शेष कार्य कराया जाए, डार्क स्पॉट चिह्नित कर वहां लाइटिंग कराई जाए और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
संभागायुक्त सिंह ने इस दौरान हकीम सैयद जिया उल हसन शासकीय स्वशासी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक भी ली, जिसमें खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश शुक्ला, यूनानी महाविद्यालय की प्राचार्य मेहमूदा बेगम समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय में सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा। इस कार्य के लिए मप्र गृह निर्माण मंडल से 15 लाख 81 हजार का बजट प्रस्तुत किया गया है। अस्पताल की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

बैठक में रखे गए यह प्रस्ताव

बैठक में कैजुअल्टी वार्ड विकसित करने, क्वालिटी टेस्टिंग लैब एवं टीचिंग फार्मेसी के लिए आवश्यक उपकरण, डिजिटल एक्सरे मशीन, ट्रायस्कोप मशीन सेट, छात्रावास के लिए फर्नीचर और सेंट्रल हाल में एलईडी लगवाने के प्रस्ताव रखे गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.