ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिमाचल प्रदेश में बाहरी लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा… संजौली मस्जिद विवाद के बीच बोले अनिरुद्ध सिंह

शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर मचा बवाल और तनाव थम नहीं रहा है. प्रदर्शनकारी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और राज्य में बाहरी लोगों के वेरिफिकेशन की मांग कर रहे हैं. सियासी घमासान भी तेज है. विपक्ष सत्ता पक्ष को घेर रहा है. इस बीच गुरुवार को सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि कानून के तहत सभी लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर होगा. बहार से आने वाले वेंडर्स के लिए सरकार कानून लेकर आ रही है. प्रॉपर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनना चाहिए. इस दौरान उन्होंने बुधवार को हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि इसमें बीजेपी के लोग शामिल हैं, जो कि वीडियो में दिखे हैं.

मस्जिद विवाद के बीच गुरुवार को स्थानीय मुस्लिम कल्याण समिति ने नगर निगम आयुक्त से अवैध हिस्से को सील करने के लिए कहा है. साथ ही अदालत के आदेश के अनुसार इसे ध्वस्त करने की बात कही. इस कमेटी में मस्जिद के इमाम, वक्फ बोर्ड और मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हैं.

हम शांति से रहना चाहते हैं

समिति ने ज्ञापन में कहा है कि इलाके में रहने वाले मुसलमान प्रदेश के स्थायी निवासी हैं. समिति भाईचारे को बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है. समिति के सदस्य ने कहा कि हमने मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को गिराने के लिए आयुक्त से अनुमति मांगी है. हम पर कोई दबाव नहीं है. हम दशकों से यहां रह रहे हैं. यह फैसला एक हिमाचली के तौर पर लिया गया है. हम शांति से रहना चाहते हैं.

प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिए थे बैरिकेड्स

शिमला के संजौली क्षेत्र में बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए थे और पथराव भी किया था. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. इस दौरान करीब 10 लोग घायल हुए थे. इसमें महिलाएं और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

हर घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है सरकार

प्रदर्शन को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि सरकार हर घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है. हम केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं. मैंने पार्टी अध्यक्ष खरगे और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से बात की है. कानून व्यवस्था को लेकर वो भी चिंतित हैं. हिंदू समुदाय को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.