करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का गाना ‘रूला देती है’ का पोस्टर हुआ रिलीज
टेलीविजन इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे प्यारी जोड़ियों में से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है | ऐसे में अब बिग बॉस फेम कपल अब एक गाने में साथ रोमांस करता नजर आएगा | ‘देसी म्यूजिक फैक्ट्री’ के अपकमिंग सॉन्ग ‘रूला देती है’ में करण और तेजस्वी साथ दिखेंगे | गाने का थीम रोमांस से लेकर रिलेशनशिप में तनाव की चीजों को व्यक्त करता है | हाल ही में इस गाने का पोस्टर रिलीज किया गया है | पोस्टर में तेजस्वी और करण के मुस्कुराते चेहरे नजर आ रहे हैं, वहीं कहीं कहीं दोनों के बीच अनबन भी झलक रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.