ब्रेकिंग
नवादा अग्निकांड पर जातिवादी संग्राम… लालू ‘पाल’ तो मांझी हुए ‘शर्मा’, पीड़ितों की किसे है परवाह? तिरुपति प्रसादम विवाद गहराया, CM नायडू के आरोप के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची YSRCP 24 घंटे के लिए पुलिस हटा दो… बीजेपी के नितेश राणे ने एक बार फिर दिया विवादित बयान मुस्लिम इलाके को PAK बताने पर हाई कोर्ट के जज की बढ़ी मुश्किलें! SC ने लिया संज्ञान सेल्फगोल या स्ट्रैटजी…जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बीच किंगमेकर बनने की बात क्यों कर रहीं महबूबा मुफ्ती... केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्... PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा कल, विश्वकर्मा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, महिलाओं और युवाओं को देंगे बड़... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू राहुल गांधी को धमकी देने पर बिफरी कांग्रेस, महाराष्ट्र में किया प्रदर्शन, कहा-डर गई है BJP पहले महिला की पिटाई की, फिर चूहे मारने वाली दवा पिलाई… दहेज के लिए ससुराल वाले बने हैवान

जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 20 साल के युवक को गोली मार दी गई, आपको बता दें की घटना रांझी थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास की है, यहां पर मनीष नाम का युवक अपने घर के बाहर घूम रहा था इस दौरान उस पर फायरिंग कर दी गई, गोली युवक के पैर में लगी है। घटना के बाद परिजन युवक को तुरंत अस्पताल ले गए घटना की जानकारी मिलते ही रांझी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और घायल युवक की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का घायल युवक से पुराना विवाद चल रहा है और इसी को लेकर यह फायरिंग की गई है। झंडा चौक पर रहने वाला विक्की करण और आशु का कुछ समय पहले मनीष से विवाद हुआ था,इसी की दुश्मनी निकालते हुए विक्की का दोस्त करण मनीष के घर पहुंचा था और उसने मनीष को मिलने के लिए बुलाया था।

जिसके बाद मनीष करण से मिलने के लिए चला गया, इस दौरान विक्की ने कट्टे से मनीष पर फायरिंग कर दी गोली मनीष के पैर में लगी है। जैसे तैसे मनीष ने भागकर अपनी जान बचाई, सूचना पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.