ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 20 साल के युवक को गोली मार दी गई, आपको बता दें की घटना रांझी थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास की है, यहां पर मनीष नाम का युवक अपने घर के बाहर घूम रहा था इस दौरान उस पर फायरिंग कर दी गई, गोली युवक के पैर में लगी है। घटना के बाद परिजन युवक को तुरंत अस्पताल ले गए घटना की जानकारी मिलते ही रांझी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और घायल युवक की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का घायल युवक से पुराना विवाद चल रहा है और इसी को लेकर यह फायरिंग की गई है। झंडा चौक पर रहने वाला विक्की करण और आशु का कुछ समय पहले मनीष से विवाद हुआ था,इसी की दुश्मनी निकालते हुए विक्की का दोस्त करण मनीष के घर पहुंचा था और उसने मनीष को मिलने के लिए बुलाया था।

जिसके बाद मनीष करण से मिलने के लिए चला गया, इस दौरान विक्की ने कट्टे से मनीष पर फायरिंग कर दी गोली मनीष के पैर में लगी है। जैसे तैसे मनीष ने भागकर अपनी जान बचाई, सूचना पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.