ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, हिरासत में 3 आरोपी

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में  2 बहन 1 भाई और 1 बच्चा शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पूरा मामला थानांतर्गत ग्राम छरछेद का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की तेजदार हथियारों से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों में 45 वर्षीय चेतराम केवट, उनकी दो बहनें यशोदा और जमुना, और जमुना का 11 माह का बच्चा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जादू-टोना के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत लिया है और पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है। तीन संदिग्धों की पहचान रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जादू-टोना के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.