ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RG Kar में संदीप घोष के भ्रष्टाचार की खुली पोल, साली के घर से बरामद हुईं आंसर शीट

आरजी मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष घिरता जा रहा है. कोलकाता रेप केस के साथ-साथ आरजी कर में वित्तीय अनियमितता के मामले की ईडी और सीबीआई जांच कर रही है. जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को संदीप घोष के साली के घर से परीक्षाओं की बड़ी संख्या में आंसर सीट की कॉपी मिली हैं.

बता दें कि आरजी कर ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. वहीं आरजी कर में भ्रष्टाचार के मामले की ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी जांच कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक, संदीप घोष की साली के घर से करीब 200 पेज की उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की गई हैं. ईडी ने पहले ही जांच शुरू कर दी है कि क्या इन उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियों के साथ वित्तीय लेनदेन हुआ था? सूत्रों ने दावा किया कि ईडी ने बड़ी संख्या में टेंडर प्रतियां, दस्तावेज, संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

संदीप घोष को सीबीआई ने किया है अरेस्ट

आरजी कर में भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. संदीप घो की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक जानकारी केंद्रीय जांचकर्ताओं के हाथ लग रही है. भ्रष्टाचार के इस मामले में सिर्फ संदीप घोष ही नहीं उनके कई रिश्तेदार जांचकर्ताओं की जांच के दायरे में हैं. जांचकर्ता कई बार संदीप घो के घर, ससुराल, साली के घर गये है.

ईडी ने संदीप घोष की पत्नी संगीता घोष और साली अर्पिता बेरा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. इससे पहले करीब 10 घंटे तक साली के घर की तलाशी ली थी. बरामद दस्तावेजों को लेकर साली को एजेंसी के अधिकारियों के सवालों का सामना करना पड़ा. संदीप घोष की साली का घर एयरपोर्ट से सटे इलाके में है. ईडी को रेड के दौरान वहां से बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं.

भ्रष्टाचार में लिप्त है संदीप घोष का पूरा परिवार

इससे पहले साली के घर जहां संदीप की सास रहती है, वहां से एक काला ट्रॉली बैग बरामद हुआ था. संदीप घोष की साली भी ईएसआई अस्पताल के प्रसूति विभाग में डॉक्टर हैं. इसके अलावा संदीप घोष की साली के पति एसएसकेएम में डॉक्टर हैं.

इस संदर्भ में डॉ. सुबर्णा गोस्वामी ने कहा, ”कितना बड़ा फर्जीवाड़ा है, भ्रष्टाचार है, सब एक-एक करके सामने आ रहा है. संदीप घोष अकेले नहीं हैं, पूरा परिवार शामिल है. शुरू से ही यह एक सिंडिकेट चल रहा है. इस सिंडिकेट में संदीप घोष को पूरा परिवार और अस्पताल का एक बड़ा वर्ग शामिल है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.