ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोदी-शाह-भागवत हमारे भाई… AIMPLB के प्रवक्ता ने बताया मुसलमान की दुश्मनी किससे

इस्लाम धर्म के विद्वान, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी दो दिनों के लिए भोपाल में हैं. शनिवार को भोपाल की ताज उल मस्जिद में सज्जाद नोमानी की तकरीर हुई. इस तकरीर में काफी बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए. इस तकरीर में मौलाना नोमानी ने कहा, संघ प्रमुख मोहन भागवत, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारे भाई हैं.

साथ ही उन्होंने कहा, मैं डंके की चोट पर कहता हूं, अगर ये कुछ गलत करते हैं तो हम उन्हें रोकेंगे. हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है, हमारी दुश्मनी तो शैतान से है. उस शैतान से जो मक्के में बंद है, जिसे हम कंकर मारते हैं, जो हमें गुमराह कर रहा है.

RSS-BJP इस्लाम के लिए रुकावट नहीं

जहां एक तरफ पूरे देश में वक्फ बोर्ड को लेकर एक बहस चल रही है, उसी बीच मौलाना नोमानी का बड़ा बयान सामने आया है. मौलाना ने कहा, इस्लाम के लिए कुछ भी रुकावट नहीं है, आरएएस, बीजेपी और इजराइल भी इस्लाम के लिए रुकावट नहीं है. जब से हमने अल्लाह से बेवफाई की है, तब से परेशानियां खड़ी हुई है. मौलाना ने अपनी तकरीर में हिदायत देते हुए कहा, आप हक और सच के रास्ते पर चलो आप नेक बनो आपको किसी से कोई परेशानी नहीं होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.