ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

UP में बहू की हत्या कर ससुर ने MP आकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

छतरपुर: छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब मामले की पड़ताल शुरू की तो चौंका देना मामला सामने आया। मृतक का नाम गोपाल कुशवाह है और वह महोबा जिले के महोब कंठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल कुशवाह ने अपने बेटे रवि कुशवाहा के साथ मिलकर अपनी ही बहु की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हत्या की घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। घटना के बाद हत्यारा ससुर एमपी के हरपालपुर थाना क्षेत्र में आया और उसने जंगल के रास्ते में लगे एक नीम के पेड़ से अपनी ही तोलिया से लटक कर फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास में एक लाल कलर की तोलिया और उसका मोबाइल पुलिस को मिला है जिसे जप्त कर जांच में लिया गया है।

UP और MP की पुलिस कर रही जांच…

मामले में यूपी और एमपी दोनो राज्यों की पुलिस जांच में जुट गई है। गोपाल कुशवाह ने अपने बेटे रवि कुशवाह के साथ मिलकर अपनी बहु की हत्या क्यों और किस लिए की यूपी पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है तो वहीं एमपी पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि मृतक गोपाल कुशवाह यहां किस लिए आया था और उसने यहां आत्महत्या क्यों की।

मामले में थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया की फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगी मृतक की जानकारी उसके परिजनों को से दी गई है, और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यूपी पुलिस इस मामले इस बात का भी पता लगाने में लग गई है की आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिस कारण से पति और ससुर ने मिलकर बहु की हत्या कर दी है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फ़ैल गई और लोग इस बात पर यकीन नही कर पा रहे है की इस तरह से गोपाल कुशवाह ने अपने बेटे रवि के साथ मिलकर एक हत्याकांड को अंजाम दे दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.