ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाभी ने काटा खाट पर लेटे देवर का प्राइवेट पार्ट, भेजा गया अस्‍पताल

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक महिला ने तेजधार हथियार से अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। बीच-बचाव के क्रम में महिला का हाथ भी कट गया। आनन-फानन में दोनों को पहले स्‍थनीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्‍हें हैलट अस्‍पताल रेफर कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सकते में आ गई थी। बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के आपसी झगड़े में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, महिला ने भी अपने देवर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, भाभी-देवर के बीच खूनी झड़प की यह घटना कानपुर के बिल्‍हौर कोतवाली क्षेत्र के बदल निवादा गांव की है। महिला ने घरेलू विवाद में अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पीड़ित शख्‍स की मां ने बताया कि उनका छोटा बेटा चारपाई पर लेट कर धूप सेक रहा था। उसी वक्‍त उनकी बहू देवर को भला-बुरा कहते हुए घर बाहर निकलीं और वहां पहुंच गईं। चारपाई के पास पहुंचते ही महिला ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर उनके गुप्‍तांग को काट डाला। बीच-बचाव के दौरान महिला का हाथ भी जख्‍मी हो गया। इसके बाद दोनों को लहूलुहान अवस्‍था में बिल्‍हौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत को देखते हुए उन्‍हें कानपुर के हैलट अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया था। आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी भाभी ने देवर के खिलाफ भी मारपीट की शिकायत दी थी। इसबीच कुछ दिन पहले कानपुर जिले के सरसौल में 9 साल के बच्चे की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ऐसी बर्बरता की गई कि कलेजा कांप उठा। नर्वल के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई थी। एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। बच्चे की एक आंख निकाल ली गई थी और दूसरी आंख में कील धंसी मिली थी। पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। छात्र के साथ कुकर्म करने की भी आशंका जताई गई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं थीं। महेंद्र कुमार परिवार के साथ बेहटा सकट गांव में रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.