ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों को लाने का प्रयास तेज : सीएम भूपेश बघेल

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से पूरी दुनिया चिंतित है। प्रदेश के चिकित्सा छात्रों को यूक्रेन से सकुशल छत्तीसगढ़ लाने के लिए हमारी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ देश की पहली सरकार है जिसने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। राज्य सरकार के आला अधिकारी और नोडल अफसर भारत सरकार और दूतावास से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की विभीषिका में फंसे भारतीय और छत्तीसगढ़ के चिकित्सा छात्रों को लेकर सीएम चिंतित नजर आए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों को वहां से सकुशल और सुरक्षित लाना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हमने नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के अलावा दूतावास से संपर्क में है। चिकित्सा छात्रों के जानमाल की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.