ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्... PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा कल, विश्वकर्मा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, महिलाओं और युवाओं को देंगे बड़... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू राहुल गांधी को धमकी देने पर बिफरी कांग्रेस, महाराष्ट्र में किया प्रदर्शन, कहा-डर गई है BJP पहले महिला की पिटाई की, फिर चूहे मारने वाली दवा पिलाई… दहेज के लिए ससुराल वाले बने हैवान मामला जेपीसी में है तो गृह मंत्री वक्फ संशोधन बिल पर बाहर बयान क्यों दे रहे हैं? बैठक में ओवैसी और स... राजनीतिक दल ने नहीं पूरा किया चुनावी वादा तो क्या ECI लेगा एक्शन? BJP-कांग्रेस ने जारी किए घोषणा पत्... महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले कोलकाता रेप केस: RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर एक्शन, रद्द किया गया रजिस्ट्रेशन कुछ वोटों के लिए कांग्रेस आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है… कटरा में बोले पीएम मोदी

सब्जी-किराना खुद ही खरीदते हैं नारायण सिंह, ड्राइविंग से है तौबा, रोज चाहिए गाय का दूध

घर के लिए सब्जी और किराना लेने खुद ही जाते हैं। जरूरत की चीजों की लिस्ट बनाई और बाजार से ले आए। गाड़ी चलाना आती तो थी लेकिन चलाने का कोई शौक नहीं है, इसलिए ड्राइविंग से तौबा ही करते हैं। स्वाद-खानपान का जिक्र हो तो मीठे में खीर अतिप्रिय है लेकिन घर में रोज गाय का दूध पीते हैं। इसके बाद गुलाब जामुन और रबड़ी भी मन को भाती है।

इंटरनेट मीडिया पर अपडेट देखने को समय मिल जाता है तो फेसबुक और इंस्टाग्राम चला लेते हैं। ऐसे हैं प्रदेश के सामाजिक न्याय और उद्यानिकी विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह। एक रोचक बात यह कि देशभक्ति की फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो नारायण सिंह ऐसे शख्स हैं जो 1980 के बाद से टाकीज में जाकर फिल्म नहीं देखी। इसी तरह की कई अहम बातें मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के बारे में आज जानिये..।

कौन हैं नारायण सिंहः जानिये

नारायण सिंह का जन्म नौ जून 1956 को ग्वालियर में ही हुआ। ये तीन भाई थे जिनमें सबसे बड़े नारायण सिंह हैं और दो छोटे भाई अब नहीं हैं। नारायण सिंह 1977 में ग्राम पंचायत के माध्यम से राजनीति में आए। इसके बाद राजनीतिक सफर चला और मंत्री पद तक पहुंचे। वे 2003 में पहली बार विधायक बने। परिवार में नारायण सिंह की पत्नी धनवंती देवी और बेटा कृष्णपाल सिंह कुशवाह है। परिवार में सब्जी का व्यवसाय व कृषि कार्य होता है। बेटा कारोबार नारायण सिंह संभालता है।

खानपान में क्या है पसंद

यूं तो नारायण सिंह सीधे साधे इंसान है, यही कारण है कि उन्हें सादा भोजन ही सबसे ज्यादा पसंद है। नारायण सिंह बताते हैं कि उन्हें रोजाना सीजनल सब्जियां पसंद हैं वे ऐसी कोई मांग घर में नहीं करते हैं। उन्हें बाहर का होटल या ढाबे का खाना पसंद नहीं आता है। बेड़ई, कचौड़ी कभी कभार मन कर जाए तो खा लेते हैं। इसके अलावा शहर के नामी गिरामी प्रतिष्ठान जैसे एस०स कचौरी वाला, भोलेनाथ मिष्ठान, श्रीराम मिष्ठान इनके यहां से कुछ आइटम कभी-कभी मंगवा लेते हैं। गाय पालने का शौक भी है और रोज एक गिलास गाय का दूध जरूर नारायण सिंह पीते हैं

पहनावा क्या है पसंद, बोले-तोहफे मिलते हैं

नारायण सिंह का बड़े स्पष्ट तौर पर कहना है कि वे अपने लिए 25 प्रतिशत ही कपड़े खरीदते हैं और शेष 75 प्रतिशत कपड़े उन्हें उनके लोग तोहफे में देते हैं। इतने कपडे तोहफे में मिल जाते हैं कि कभी-भी पूरे पहन भी नहीं पाते हैं। नारायण सिंह को पैंट-शर्ट पहनने का भी शौक है, अधिकतर तो कुर्ता पायजामा ही पहनते हैं, लेकिन साल में एक दो बार फुर्सत के पलों में पैंट शर्ट भी पहनते हैं।

पार्टियों में नही जाते नारायण सिंह

आज के दौर में पार्टियों में कौन नहीं जाता होगा, क्या आप जाते हैं। इस सवाल पर नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वे बाहर का खाना नहीं खाते हैं इसलिए पार्टी आदि में नहीं जाते हैं। जिन सामाजिक आयोजनों शादी, कार्यक्रम आदि में जाना जरूरी होता है वहां उपस्थिति दर्ज कराते हैं। जहां जाना जरूरी होता है और वे मौजूद नहीं हो पाते तो बेटे को भेजते हैं।

संदेश

मन परेशान तो क्या करते हैं

नारायण सिंह कुशवाह बताते हैं कि मन परेशान होता है तो वे अपने इष्ट देव को याद करते हैं, स्मरण करते हैं। एकांत में जाकर ऐसा करना नारायण सिंह पसंद करते है। युवाओं के लिए नारायण सिंह संदेश देते हैं कि युवा मेहनत करें। और अपनी दिनचर्या सुबह मार्निंग वाक व व्यायाम से लेकर सभी चीजें नियमित करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.