ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दोस्ती पर कलंक! पैसे के लिए दोस्त ने ही दोस्त को उतार दिया मौत के घाट

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और आरोपी को पकड़ लिया है, आपको बता दें कि एक दोस्त ने ही अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त के बीच जुए में हारे पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने दोस्त का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी शव को फेंककर आरोपी फरार हो गया था, हत्या का खुलासा बुड़ेरा पुलिस ने कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नन्नी टेहरी गांव के पास 7 सितंबर को एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान लखन रैकवार के रूप में हुई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। शक के आधार पर मृतक के दोस्त को पकड़ा गया और उससे पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया है।

आरोपी का नाम दिनेश है आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन जुआ खेलता था जिसमें वह अभी तक डेढ़ लाख रुपए हार गया था, वारदात वाले दिन आरोपी और लखन ने ऑनलाइन जुआ खेला था जिसमें वह 5 हजार रुपए हार गया था, वह ढाई हजार रुपए लखन से मांग रहा था लेकिन लखन ने पैसे नहीं दिए जिस कारण उसको गुस्सा आया और दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने लखन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव फेंक कर मौके से भाग गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.