ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीहोर भैरुंदा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई दो भैंस की मौत, तीन घायल

 सीहोर। सीहोर भैरुंदा मार्ग पर ग्राम गुराड़ी के पास नादान घाट पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क से निकल रहे भैंसों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में दो भैंसों की मौत हो गई तो वहीं तीन घायल हुई हैं। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे नादान घाटी पर जब भैंस का झुंड जा रहा था, तभी नादान घाट से एक तेज रफ्तार रेत से भरा डंपर सीहोर से भैरूंदा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे भैसों के झुंड से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दो भैसों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायल हुई हैं।

भैंसे सन कोटा के किसान श्यामजी सोलंकी हैं, वहीं हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक हजार लोग सड़क पर जाम लगाने पहुंचे। सड़क पर दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यहां कई वाहन फंसे हुए हैं।

वहीं, सूचना पर पुलिस इछावर और भैरूंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है, इसके अलावा एसडीएम भी मौके पर हैं। फिलहाल पुलिस लोगों से जाम हटाने की तैयारी कर रहा है। इधर, ग्रामीणों ने हादसे के बाद लगाए जाम के दौरान एक एम्बुलेंस भी यहां फंस गई, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.