ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक महीने से गायब थे हेडमास्टर, स्कूल में पढ़ा रहा था बेटा, जिपं CEO पहुंचे तो पकड़े गए

अनूपपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक स्कूल में निरीक्षण के समय शिक्षक की जगह पर उनके बेटे को पढ़ाते हुए पकड़ा। माध्यमिक विद्यालय चोलना में पदस्थ शिक्षक चमन लाल कंवर एक महीने से अनुपस्थित थे, उनकी जगह बेटा बच्चों को पढ़ा रहा था। बीआरसी की शिकायत पर शिक्षक और बेटे पर मामला दर्ज किया गया है।

पिता की जगह पर पढ़ा रहा था बेटा

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया, और फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमेरसी (एफएलएन) मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लिया। विकासखंड जैतहरी के माध्यमिक शाला चोलना में निरीक्षण दौरान अनाधिकृत रूप से शिक्षक का बेटा पढ़ाते हुए मिला। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एक महीनें से गायब थे हेडमास्टर

माध्यमिक शिक्षक चमन लाल कंवर और दोनों अतिथि शिक्षक विद्यालय में नहीं मिले। शिक्षक चमन लाल कंवर का बेटा राजेंद्र प्रताप सिंह आठवीं की कक्षा में पढ़ाते हुए मिले। मौके पर बच्चों और प्राथमिक खंड की महिला शिक्षिका ने बताया कि शिक्षक चमन लाल कंवर विगत एक माह से बीमार हैं, जिससे उनके स्थान पर उनके पुत्र द्वारा सेवा दी जा रही हैं।

शिक्षक और बेटे पर एफआईआर

इस पर जिपं सीईओ ने आपत्ति व्यक्त करते हुए अनाधिकृत रूप से अध्ययन कार्य कराए जाने पर शिक्षक और उसके पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश मौके पर दिए गए। जैतहरी बीआरसी विष्णु मिश्रा ने थाना जैतहरी में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपित हेड मास्टर चमन लाल कंवर और राजेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 318,319 3 (5) बीएस का प्रकरण कायम का विवेचना में लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.